फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सौतेली मां को गाली देने पर महिला पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Sep 2022 07:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पंद्रह दिन पहले उसकी पड़ोस में रहने वाली सुनील की सौतेली मां से पानी के पाईप को लगाने को लेकर झगड़ा हो गया था। रविवार सुबह आरोपी उसपर चाकू से हमला कर दिया और उसका बाल खींचकर घसीटने लगा।
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागरपुर इलाके में सौतेली मां को गाली देने से नाराज एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान नासिरपुर निवासी सुनील के रूप में हुई है। रविवार सुबह पुलिस को नासिरपुर में रहने वाली एक महिला पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को चंदू कुमारी घायल अवस्था में मिली। उसके गाल और गले पर चाकू के घाव थे। पास ही शराब के नशे में धुत आरोपी सुनील भी मौजूद था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पंद्रह दिन पहले उसकी पड़ोस में रहने वाली सुनील की सौतेली मां से पानी के पाईप को लगाने को लेकर झगड़ा हो गया था। रविवार सुबह आरोपी उसपर चाकू से हमला कर दिया और उसका बाल खींचकर घसीटने लगा। आस पास मौजूद लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि झगड़ा करने के दौरान चंदू कुमारी ने उसकी मां को गाली दे दी थी। जिससे वह गुस्से में था। बदला लेने के लिए उसने महिला पर चाकू से हमला किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें