फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का शव लाने के लिए मांगी मदद, सुषमा स्वराज ने जापान सरकार से की गुहार

Sun, 18 Dec 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर दिल्ली की एक महिला के पति का शव जापान से भारत लाने के लिए मदद मांगी है। आयोग ने अंबेडकर नगर निवासी महिला की मांग के आधार पर सुषमा को पत्र लिखा है, ताकि पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार को पूरा कर सके।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी राधा देवी ने महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन कर मदद मांगी थी। महिला के मुताबिक, 10 दिसंबर को उसके पति की जापान के टोक्यो में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

उक्त महिला का पति टोक्यो स्थित ग्रेट ताज होटल में कुक की नौकरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, जिसके चलते वे अपने खर्चे पर शव को जापान से भारत नहीं ला पा रहे हैं। परिवार ने जापान स्थित भारतीय दूतावास से भी मदद मांगी, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसी के चलते उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया। स्वाति का कहना है कि हमने विदेश मंत्री को पत्र लिखने के अलावा ट्वीट भी किया है। पत्र में पीड़ित परिवार की मदद करते हुए शव को भारत लाने के लिए मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें