फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघाती महिला किरायेदार: मकान मालिक के लड़के का किया अपहरण, 2013 में जमानत पर बाहर आने के बाद से थी फरार

Thu, 01 Sep 2022 07:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोपी महिला साल 2006 में यूपी के मथुरा स्थित अपने गांव से भागकर फरीदाबाद आ गई थी और ओल्ड फरीदाबाद में विजय नाम के युवक के साथ किराए पर रह रही थी। महिला ने अपने मकान मालिक के लड़के को अपने साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में मकान मालिक के बेटे का अपहरण करने की आरोपी महिला को पुलिस ने 10 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुई थी। गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बड़ा शेरगढ़ निवासी शशि के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपी साल 2006 में गांव से भागकर फरीदाबाद आ गई और ओल्ड फरीदाबाद में विजय नाम के युवक के साथ किराए पर रह रही थी। महिला ने अपने मकान मालिक के लड़के को अपने साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया था। केस के बाद आरोपी महिला, विजय व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

अदालत ने सभी आरोपियों को साल 2009 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साल 2013 में महिला हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गई थी। आरोपियों ने अपनी सजा के खिलाफ न्यायालय में अपील की थी। अदालत ने अपील को खारिज करते हुए सजा बरकरार रखी। महिला इसके बाद अदालत में पेश नहीं हुई। क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने महिला को उत्तर प्रदेश के बड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें