मृत व्यक्ति के पास से न ही कोई सुसाइड नोट मिला और न ही कोई कागजात मिले हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के थानों में घटना की जानकारी दे दी। उधर, काफी देर तक दुकान नहीं पहुंचने पर सतीश के दामाद फतेहनगर निवासी रोहित थाने पहुंचे। जहां से उन्हें तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी करने के बारे में पता चला। रोहित डीडीयू अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने ससुर सतीश मल्होत्रा के रूप में की।
रोहित ने बताया कि सतीश अपनी पत्नी के साथ तिलक नगर में रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। उनका करोलबाग में गाड़ी के कलपूर्जे की दुकान थी। कोरोना महामारी के दौरान उन्हें कारोबार में काफी घाटा हुआ, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। इसकी वजह से वह अवसाद में चल रहे थे। गुरुवार सुबह वह घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की वजह से द्वारका से नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो परिचालन 20 मिनट तक बाधित रही, जिसे बाद में सुचारू कर दी गई।