शुक्रवार रात सेक्टर-57 स्थित एक घर से छह महीने से बंधक बनी घरेलू सहायिका किशोरी को पूर्व मेजर मनोहर लाल के परिवार और किशोरी की मां ने छुड़ाया था। किशोरी की मां ने महिला व उसके दोनों बेटों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने थाना पुलिस को बताया था कि किशोरी के साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया।
मासूम की मां की ओर से दर्ज मामले में मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जांच में शामिल होने के बाद उसे नियमानुसार जमानत पर छोड़ दिया गया। -डॉ. कविता , एसीपी ईस्ट, गुरुग्राम