दादरी में रंजिश के चलते कलैंदा गांव में महिला समेत चार बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुलिस ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के गांव कलौंदा में अयूब का परिवार रहता है। दो दिन पहले अयूब किसी कार्य से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी चमन, पुत्री मुस्कान, खुशनुमा और बेटा चाहत थे।
इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसके घर में आए और बैठ गए। उनके हाथ में कोल्ड ड्रिंक थी, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। घर के सभी लोगों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वे लोग चले गए।