डीबीटीएल योजना के तहत सब्सिडी पाने के लिए करीब 84 फीसदी उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन को बैंक खाते से लिंक करा चुके हैं। बाकी उपभोक्ता गैस कंपनियों की ओर से तीन माह का पार्किंग पीरियड दिए जाने के बाद भी योजना से नहीं जुड़े हैं।
गैस कंपनियों के मुताबिक इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिनके माता पिता के नाम गैस कनेक्शन था और उन्होंने कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया है। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम की 45 गैस एजेंसियों के करीब पांच लाख उपभोक्ता हैं।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (एलपीजी) यूपी के महाप्रबंधक यादवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मार्च तक अधिकांश उपभोक्ताओं ने सब्सिडी के लिए खाता लिंक करा लिया था।