फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में महिला ने दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालत में लगाई आग, तीनों की मौत

Tue, 31 Mar 2020 07:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले की कोतवाली शिकारपुर इलाके के एक गांव में एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में अपने दो बच्चों संग कमरे का दरवाजा बंद कर अपने ऊपर तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली निवासी बॉबी मजदूर है। गांव में पत्नी पुष्पा (32) और दो पुत्र हिमांशु (8) व निहांशु (3) रहते थे। मंगलवार की दोपहर पुष्पा ने अपने बेटों हिमांशु व निहांशु को साथ लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर अपने ऊपर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। 

मकान के अंदर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान लोगों ने मां समेत दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाला। हादसे में दोनों बच्चों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि, पुष्पा काफी ज्यादा झुलस चुकी थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसी पुष्पा की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया, इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना महिला के परिजनों को भी दे दी गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी अनुसार बॉबी हरियाणा में कहीं श्रमिक का कार्य करता है। लॉक डाउन के चलते वह गांव आया हुआ था। गांव में चर्चा है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दंपती में कुछ विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस मामले में हर एंगल से जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें