उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में एक महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े दुष्कर्म किया गया। 25 आरोपी जबरन मकान में घुसा और 35 वर्षीय महिला के साथ जमकर मारपीट की।
महिला अधमरी हालत में पहुंच गई तो उसने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सावन को दबोच लिया।
आरोपी ट्रकों में मारबल चढ़ाने-उतारने का काम करता है। उसे अच्छी तरह पता था कि वारदात के समय महिला मकान में अकेली होगी।
पुलिस के मुताबिक, महिला पति और बच्चों के साथ ईस्ट ज्योति नगर के एक निर्माणाधीन मकान में रहती है। उसका पति राजमिस्त्री है।
मंगलवार दिन में उसका पति काम पर था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर के समय आरोपी जबरन घर में घुस गया और धमकाते हुए संबंध बनाने को कहा।