फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल-मेहंदी ने खोली पापी पति की पोल: छह साल रहे दंपती की तरह, अब महिला ने लगाया घरवाले पर शारीरिक शोषण का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 06:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवक कमरुद्दीन नगर स्थित दाल मिल के पास एक पार्किंग में काम करता था और वहीं बने छोटे से कमरे में सोता था। दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने उसके साथ शादी करने की इच्छा जताई। युवती के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी। 2019 में युवक उसे कमरुद्दीन नगर स्थित दुर्गा मंदिर ले गया और मांग में सिंदूर डाल दिया और कहा कि दोनों अब पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन
महिला से युवक ने मंदिर में सिंदूर लगाकर कर ली थी शादी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नांगलोई इलाके में करीब छह साल तक पति-पत्नी के रूप में रहने और एक बच्चे की मां ने अपने पति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर शादी करने वाला युवक अब उसे विधिवत शादी नहीं बताकर दूसरी शादी कर ली है और उसे छोड़ कर चला गया है। पीड़िता की शिकायत पर नांगलोई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

दोनों की है डेढ़ साल की बेटी
जानकारी के मुताबिक 25 साल की महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। वह घरों में खाना बनाने और साफ सफाई का काम करती है। नांगलोई थाने में दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया कि वह मूलत: बिहार की रहने वाली है। 2018 में वह परिजनों के साथ दिल्ली आई। कुछ दिन बाद टिकरी बॉर्डर स्थित एक फैक्टरी में कपड़े की सिलाई का काम करने लगी। वहां काम करने वाली एक युवती ने उसे एक युवक से मिलवाया। 

मंदिर ले जाकर भरी थी मांग
युवक कमरुद्दीन नगर स्थित दाल मिल के पास एक पार्किंग में काम करता था और वहीं बने छोटे से कमरे में सोता था। दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने उसके साथ शादी करने की इच्छा जताई। युवती के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी। 2019 में युवक उसे कमरुद्दीन नगर स्थित दुर्गा मंदिर ले गया और मांग में सिंदूर डाल दिया और कहा कि दोनों अब पति-पत्नी हैं। युवक ने शादी करने की बात अपने परिजनों को भी बता दी।

मेरे भाइयों संग सोना होगा
उसके बाद दोनों राजेंद्र पार्क में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगे। कभी कभार देर होने पर महिला युवक के पार्किंग में बने कमरे में सो जाती थी। एक दिन पार्किंग वाले कमरे में युवक का भाई आया था, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने पर युवक ने कहा कि उसके साथ रहना है तो भाइयों के साथ सोना होगा। वह युवक को छोड़ना नहीं चाहती थी, इसलिए उसने इस घटना की शिकायत नहीं की। 

आंख में काजल और हाथ में मेहंदी देखकर हुआ शक
27 दिसंबर 2023 को उसे एक बेटी हुई। उसके बाद से युवक दूसरी महिलाओं से फोन पर बातचीत करने लगा। महिला का आरोप है कि 19 अप्रैल 2025 को युवक गेहूं काटने के लिए गांव जाने की बात कही। 22 अप्रैल को महिला ने युवक को वीडियो कॉल किया। युवक की आंख में काजल और हाथ में मेहंदी लगा हुआ देखकर उसे कुछ शक हुआ। वह उसे बिना बताए अगले दिन उसके गांव पहुंच गई। जहां पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। 
विज्ञापन

नहीं हुई हमारी विधिवत शादी
आरोपी युवक ने पीड़िता से कहा कि उसकी विधिवत शादी नहीं हुई थी। अब वह अपनी पत्नी के साथ रहेगा। वहां से दिल्ली आने के बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नांगलोई थाने में शिकायत कर दी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है साथ ही मामले की छानबीन करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें