फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, उमस और गर्मी से मिली राहत

Tue, 04 Aug 2020 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुरुग्राम में हो रही बारिश - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

तेज हवाओं, काले बादलों और फिर हुई बारिश ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। तेज गति से चल रही ठंडी हवाओं और कई इलाकों में तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही उमस मेंं भी कमी आई है। 

विज्ञापन


बीते कुछ दिन से बारिश न होने के चलते मौसम काफी गर्म और उमस भरा हो गया था। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। हालांकि अब हुई बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है।

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि मंगलवार को बादलों की गरज के साथ तेजा हवाएं चलेंगी और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। जिन इलाकों में बारिश की संभावन जताई गई थी, उनमें उत्तरी दिल्ली और उत्तरपूर्वी दिल्ली के बाहरी इलाके, सोनीपत, बागपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें