उस समय पुलिस ने महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज की थी। अब महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद महिला के बयान विरोधाभासी पाए गए हैं। आरोप गंभीर हैं, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की बात की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि पहले वह बुलंदशहर में रहती थी। कुछ समय पूर्व वह दिल्ली के आनंद पर्वत में आकर रहने लगी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपने साथ दरिंदगी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जेठ, ननद के बेटे व अन्यों ने उसके हाथ पैर और मुंह पर कपड़ा लपेटकर बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसे डंडे से बुरी तरह पीटा गया। वारदात के दौरान उसे तीसरी मंजिल पर कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि पानी मांगने पर उसकी ननद के बेटे ने पेशाब कर दिया। लगातार उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया गया। पीड़िता ने किसी तरह पड़ोंसी की मदद से अपने परिजनों को खबर दी।
बाद में पीड़िता की मां दिल्ली पहुंची और उसने अपनी बेटी को मुक्त कराया। महिला का आरोप है कि उसके साथ वारदात 26 जनवरी को हुई। शिकायत मिलने के बाद फौरन पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करवाई। महिला के बयान लिए गए। पुलिस पीड़िता के विरोधाभासी बयान को देखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।