फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी के बाद से रखता है बुरी नजर': मामी बनने पर ननद घर गई... ननदोई ने पीछे से दबोचा, पिस्टल लगाकर लूटी आबरू

Thu, 01 May 2025 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका विवाह वर्ष 2022 में बागपत निवासी युवक से हुआ था। वह पति के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। ननद और ननदोई नोएडा सेक्टर-105 में रहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में एक महिला ने अपने ननदोई पर पिस्टल के दम पर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर नोएडा में ही कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका विवाह वर्ष 2022 में बागपत निवासी युवक से हुआ था। वह पति के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। ननद और ननदोई नोएडा सेक्टर-105 में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ननदोई उन पर गलत नजर रखता था। 

नवंबर 2023 में ननद ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसी दौरान पीड़िता को ननद अपने साथ घर ले गईं। आरोप है कि शाम के समय वह ननद के घर के एक कमरे में थीं तो ननदोई ने पीछे से आकर उन्हें दबोच लिया। कनपटी पर पिस्टल लगाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से युवक की दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब अश्लील फोटो भेजकर युवती को ब्लैमेल कर रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली युवती का कहना है कि उसने वर्ष 2022 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इस पर उनकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी कल्पित नामक युवक से हुई।
विज्ञापन

फोन से बातचीत होने के बाद कल्पित ने अपने परिजन से मिलवाया। दोनों के बीच दोस्ती बढऩे लगी। नवंबर 2024 से युवक नोएडा स्थित फ्लैट पर आने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी ने चोरी से अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी दबाव बनाकर जयपुर, गुरुग्राम और गाजियाबाद में घुमाने के बहाने ले गया। वहां होटलों में आरोपी ने दुष्कर्म किया। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- लड़की से हैवानियत की हदें पार: अधेड़ ने महीनों तक किया दुष्कर्म... सात माह की गर्भवती हुई, बताया क्यों थी चुप

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें