दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला ने पूर्व साथी अनमय कुमार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक, महिला को पीटा और घसीटा गया। तेजाब हमले और दुष्कर्म की धमकी का भी आरोप है।
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक महिला ने अपने पूर्व साथी अनमय कुमार पर ब्रेकअप के बाद बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की मां का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के चेहरे और पेट पर मुक्का मारा, बाल खींचे और उसे घसीटकर बाथरूम में ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और उसके हाथ तोड़ने की कोशिश की। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे फर्श पर धक्का दे दिया, जिससे पैर के अंगूठे का नाखून टूटने समेत अन्य चोटें आईं।
परिवार का आरोप है कि उन्हें तेजाब हमले और दुष्कर्म की धमकियां भी मिली हैं। महिला ने सीआर पार्क थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। आरोपी के पिता जम्मू-कश्मीर में तैनात एक आईएएस अधिकारी बताए जा रहे हैं।