फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, कहा- जबरदस्ती करता था रेप

Fri, 27 Jul 2018 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
car gang rape
विज्ञापन

साइबर सिटी में रहने वाली महिला ने अपने कारोबारी पति समेत ससुर पर दुष्कर्म समेत मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

     
सेक्टर-51 स्थित महिला थाने में पीड़िता ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि पति व ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। शादी के बाद पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

ससुर पर भी दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


आरोपी बिजनेसमैन ने कुछ दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता के खिलाफ अपनी पत्नी को बरगलाने समेत पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की पुलिस में शिकायत दी थी। हालांकि बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें