फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर में एक महिला ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला के पति की 24 अगस्त को ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, विमला देवी एनआईटी-3 की राहुल कॉलोनी में रहती है। शनिवार को विमला ने थाना एसजीएम नगर में अपने पति श्याम लाल यादव की हत्या का मामला दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या एनआईटी-3 के कल्याणपुरी निवासी राकेश ने की है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है विमला के अनुसार उसका पति श्यामलाल ड्राइवर था, वह राकेश के पास नौकरी करता था।
पढ़ें: हुआ एक धोखा और चली गई महिला की जान
महिला का आरोप है कि राकेश ने उसके पति को कई माह से वेतन नहीं दिया था। 18 अगस्त 2013 को राकेश उसके घर आया और सारा वेतन देने की बात कहकर पति को अपने साथ ले गया, लेकिन उसके बाद पति नहीं लौटा।
24 अगस्त 2013 को उसके पति का शव ओल्ड व न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला, उसकी ट्रेन से कट कर मौत हुई थी।