फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गलती से दवा की जगह पी लिया जहर, मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 में एक अधेड़ महिला ने गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ पी लिया। जहरीला पदार्थ पीने से महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस से परिजनों ने बात कर पूरी घटना बताई। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न करने को कहा। पुलिस ने परिजनों से लिखित में प्रार्थना लिया।

पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी देवकी देवी (55) पत्नी कुंदन सिंह सेक्टर-10 के सी ब्लॉक में रहती थीं। वह काफी दिनों से सांस की बीमारी व डायबिटीज से पीड़ित थी। 
विज्ञापन


शनिवार रात उन्होंने गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ पी लिया। जहरीला पदार्थ पीने के कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों द्वारा पुलिस को सारी बात बताने पर परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न करने की अपील की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें