फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए मोहल्ले के लोगों ने एकत्र किए 5 लाख रुपये

Sun, 28 Aug 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव कलौंदा में कार की टक्कर से घायल हुए रणवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। रणवीर सिंह के इलाज के लिए मोहल्ले के लोगों ने आपस में एकत्र करके पांच लाख रुपये की राशि अस्पताल में जमा कराई है।
विज्ञापन


परिजन प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार की टक्कर लगने से घायल रणवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इसका दिल्ली के अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों ने पांच लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा। घर पर इतने पैसे का इंतजाम नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों ने पांच लाख रुपये एकत्र कर भेजा है। हालांकि अभी हालत में सुधार नहीं है।
विज्ञापन


उधर शुक्रवार रात्रि में सत्यवती और ब्रिजेश देवी के शवों को गमगीन माहौल में शुक्रवार रात्रि 9 बजे अंतिम संस्कार किया है। दोनों की कार की टक्कर लगने से मौत हुई थी।

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ अनुराग सिह दादरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें