तत्काल शादी करने वालों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है। शादी पंजीकरण की फीस कम कर दी गई है। दिल्ली में शादी पंजीकरण की तत्काल सेवा सस्ती हो गई है।
अब 10 हजार रुपये के बजाय आवेदक को महज डेढ़ हजार रुपये (प्रोसेसिंग फीस के साथ) में 24 घंटे के भीतर शादी पंजीकरण का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। मगर तीन अन्य कैटगरी में शुल्क बढ़ा दिया गया।
दिल्ली सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार अब सभी कैटगरी में सेवा और प्रोसेसिंग फीस भी वसूलेगी। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाले एसडीएम शादी पंजीकरण का काम करते हैं।
24 घंटे में सेवा देने के लिए आवेदक से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। दो साल पहले ही शादी पंजीकरण में तत्काल सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके लिए 24 घंटे में सेवा देने के लिए आवेदक से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे।
सरकार ने इस शुल्क को अधिक बताते हुए तर्क दिया था कि इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। इसलिए शुल्क घटाने का प्रस्ताव बीते साल ही एलजी को भेजा था। अब उसे मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया गया है।
अब 10 हजार के बजाए एक हजार रुपये देना होगा मगर सेवा व प्रोसेसिंग फीस जोड़ने के बाद आवेदक को 1500 रुपये देने होंगे। यही नहीं शादी पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को सरकार ने एक और राहत दी है।
अब पति-पत्नी को अलग-अलग शपथपत्र नहीं देना होगा
file photo
अब पति-पत्नी को अलग-अलग शपथपत्र नहीं देना होगा। अब आवेदन के दौरान भरने वाले फॉर्म में ही एक अंडरटेकिंग फॉर्म भरकर उसपर उन्हें साइन करना होगा। इससे आवेदकों को एफिडेबिट बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि इन अन्य कैटगरी में फीस बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी 50 फीसदी से ज्यादा तक की गई है।
शादी पंजीकरण का शुल्क
समय पुरानी फीस मौजूदा फीस
2 माह तक 200 500
2 माह से ज्यादा 700 1000
4 माह से ज्यादा 1200 1500
तत्काल सेवा 10000 1500
नोट: सभी नई लागू शुल्क में सेवा व प्रोसेसिंग फीस जुड़ा हुआ है।