फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सोतई में खुला निर्माण का रास्ता तो जेवर एक्सप्रेसवे के रुके काम ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कब्जा मिलने के बाद दिन-रात चल रहा निर्माण
विज्ञापन

पाइलिंग के साथ 4-5 पिलर खड़े, जल्द शुरू होगा गर्डर रखने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर सोतई गांव में 23 सितंबर को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा लेने के बाद काम ने तेजी पकड़ ली है। जिस हिस्से में जमीन का कब्जा नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था, वहां अब एनएचएआई की ओर से दिन-रात काम कराया जा रहा है। साइट पर पाइलिंग के साथ पिलर खड़े करने और पिलर कैप लगाने का काम तेजी से चल रहा है। फरीदाबाद को जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 से शुरू होकर फरीदाबाद के 12 गांवों से होते हुए जेवर तक जाएगा। परियोजना के तहत फरीदाबाद में करीब आठ किलोमीटर हिस्से में एलिवेटेड रोड भी बनाया जा रहा है। सोतई में एलिवेटेड रोड के लिए पिलर बनाने का अधिकतर काम पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिलने के कारण एक हिस्से में निर्माण कार्य अटका हुआ था। पिछले दिनों प्रशासन ने सोतई में धरना दे रहे किसानों को मौके से हटाकर जमीन पर कब्जा लिया था। इसके बाद एनएचएआई ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

चार-पांच पिलर खड़े, कैप लगाने का काम भी जारी

मौके पर फिलहाल पिलर के लिए पाइलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही करीब चार से पांच पिलर खड़े किए जा चुके हैं। अन्य स्थानों पर भी पाइलिंग और पिलर निर्माण का काम जारी है। पिलर के ऊपर कैप लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस हिस्से के सभी पिलर खड़े कर दिए जाएंगे। इसके बाद पिलरों पर गर्डर रखने का काम शुरू किया जा सकेगा। एनएचएआई ने पूरे प्रोजेक्ट को अप्रैल 2027 तक पूरा करने की डेडलाइन तय की है। सोतई में रुके हिस्से पर काम शुरू होने से अब परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों में नाराजगी
हालांकि निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद किसान इससे नाराज हैं। बब्लू हुड्डा ने कहा कि किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा लिया गया है। किसानों को अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इसके बावजूद उन्हें धरने से हटाकर काम शुरू करा दिया गया। उन्होंने इसे किसानों के हितों का हनन बताया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज के अनुसार एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल अलग-अलग साइटों पर काम चल रहा है। पिलर खड़े होने के बाद गर्डर रखने के काम में भी तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें