- सेक्टर-46 उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर के वार्षिक रखरखाव के चलते होगी कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में सोमवार को साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम की सूचना के अनुसार, 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। 220 केवी सेक्टर-46 उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कटौती में सेक्टर-21सी द्वितीय, मेवला महाराजपुर, सेक्टर-21ए, ग्रीन फील्ड-1 और ग्रीन फील्ड-3 में बिजली नहीं रहेगी। बिजली निगम की ओर से यह कटौती ट्रांसफार्मर के वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है। निगम अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।