फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के साथ किया लाखों का फर्जीवाड़ा

Mon, 15 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पालम विहार एरिया में करोड़ों की जमीन के लेनदेन को लेकर एनआरआई के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एक वकील के साथ मिलकर कुछ लोगों ने एनआरआई को झूठे सेल-डील कागजात पकड़ाते हुए 50 लाख रुपये का पेमेंट तो कराया। साथ में धोखे से 40 लाख का एक चेक भी कैश करा लिया। छह महीना पुराना मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें एक वकील समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


गुड़गांव के सेक्टर-14 में रहने वाले एनआरआई स्टीवन कुमार संसोआ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पालम विहार क्षेत्र में जमीन के लेनदेन को लेकर उसने सुरेंद्र यादव नामक व्यक्ति से डील की। इसमें 90 लाख रुपये जमीन की कीमत तय की गई। 8 मार्च को हुई डील के बाद उन्होंने दस लाख रुपये बतौर एडवांस दे दिए। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले सुरेंद्र ने 26 मार्च को सेल डील देने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बदले 29 मार्च को उसने 40 लाख रुपये का चेक से पेमेंट कर दिया। एनआरआई स्टीवन का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने चेक पर साइन न मिलने की बात कहते हुए 40 लाख का दूसरा चेक ले लिया। लेकिन उसने 40-40 लाख के दोनों चेक बैंक से कैश करा लिए।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एनआरआई के सेल डीड में कई खामियां सामने आने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलर से बात की तो वह आनाकानी करने लगा। एनआरआई ने आरोप लगाया है कि डीलर के इस पूरे फर्जीवाड़े में गुड़गांव कोर्ट के वकील महेश चौहान और विक्रम सिंह ने भी पूरा साथ दिया। पूरे मामले को डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया के संज्ञान में लाने के बाद जांच की गई तो फर्जीवाड़े की बात सामने आई। डीसीपी वेस्ट के आदेश पर पालम विहार थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव, वकील महेश चौहान और विक्रम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी के मुताबिक पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है इस संबंध में जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें