फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरिंग-केमिकल जुटाने की फिराक में हैं आतंकी

Fri, 02 Jan 2015 02:14 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी कोई बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसके लिए गाजियाबाद के कुछ इलाकों को आतंकी अपना ठिकाना बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


आतंकियों की मंशा इन इलाकों में रहकर बम बनाने के लिए केमिकल, वायरिंग और अन्य विस्फोटक सामग्री जुटाना है। देश की खुफिया एजेंसी आईबी की इस रिपोर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मचा है।

खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। डासना, मसूरी, ट्रांस हिंडन, विजयनगर और कोतवाली क्षेत्र के कुछ इलाकों के साथ ही खुफिया विभाग ने केमिकल और वायरिंग का कारोबार करने वालों की भी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईबी की ओर से गाजियाबाद पुलिस को इस बाबत अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईबी ने अंदेशा जताया है कि गाजियाबाद में सुरक्षित ठिकाना बनाने के साथ ही बम बनाने के लिए आतंकियों की अलग-अलग ग्रुप में केमिकल, वायरिंग और अन्य विस्फोटक जुटा सकते हैं।

देश की सर्वोच्च खुफिया एजेंसी के इस अलर्ट के साथ ही पुलिस और खुफिया विभाग ने अपना तंत्र मजबूत कर दिया है। हालांकि अधिकारी अभी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, मगर सूत्रों की मानें तो सभी सर्किल आफिसर और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र के केमिकल दुकानदारों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग ने भी कुछ इलाके विशेष में निगरानी शुरू कर दी है।

टुंडा भी जानता था केमिकल से बम बनाना
कभी पिलखुवा के अशोक नगर में रहकर रंगाई का काम करने वाला खूंखार आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा भी रंगाई के केमिकल से बम बनाना सीख गया था। फिलहाल यह आतंकी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बम बनाने के दौरान ही धमाका होने से उसका एक हाथ उड़ गया था। इसी के बाद उसका नाम टुंडा पड़ा।

नए साल के पहले दिन नहीं चला कासो अभियान
गाजियाबाद में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर हरकत में आई गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने नववर्ष के पहले दिन बृहस्पतिवार को थकान उतारी। इससे नए साल के पहले ही दिन कासो अभियान नहीं चला। 31 दिसंबर की रात होटल्स, मॉल्स और चौराहों पर निगरानी के लिए अधिकारी रात भर दौड़ते रहे। थके अधिकारी अब थकान उतारकर शुक्रवार से फिर कासो अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं।

बम की सूचना पर दिल्ली में ट्रेन की जांच
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एपी एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। बम स्क्वॉयड के तहकीकात के बाद ही ट्रेन की रवानगी करीब आठ बजे रात को की गई। शाम 5:35 बजे सूचना मिली थी कि निजामुद्दीन से चलने वाली एपी एक्सप्रेस (12724) में बम रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें