फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मे सर्दी का दौर लगातार जारी, तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना

Sat, 26 Dec 2020 11:58 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है, क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है ।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण पालम व सफदरजंग में दृश्यता कम होकर क्रमश: 800 मीटर और 1000 मीटर तक पहुंच गई।

मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब बहुत घना कोहरा होता है। 51 से 200 मीटर होता है तो कोहरा घना होता है, 201 से 500 के बीच दृश्यता होने पर कोहरा मध्यम होता है और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा कम घना होता है।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार और सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी बेहद खराब स्थिति में है ।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 9 बजे 324 था । शुक्रवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 357 दर्ज किया गया था। गुरुवार, बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 423, 433 एवं 418 दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को इसमें मामूली सुधार होने की संभावना है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें