फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती दर पर बेच रहे थे शराब, तीन दिन के लिए ठेका सील

Tue, 02 May 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
wine shop sealed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद में सस्ती दर पर शराब बेचने के आरोप में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शहर के पांच ठेकों को तीन दिन के लिए सील कर दिया है। विभाग ने ये कार्रवाई सोमवार को की। ठेकेदारों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही शराब बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली की शहर में कुछ ठेका संचालक सस्ती दर पर शराब बेच रहे हैं। जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग ने इसके लिए एक रेट निर्धारित कर रखा है। शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जब जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई।

सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने बीके चौक स्थित भड़ाना ठेका, नीलम चौक, एनआईटी दो नंबर, राजा चौक और सेक्टर-2 मार्केट में खुले ठेके को तीन दिन के लिए सील कर दिया।
विज्ञापन


उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी स्नेहलता यादव ने बताया कि उक्त ठेकेदार निर्धारित रेट से कम दर पर शराब बेच रहे थे। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान होता। साथ ही अवैध शराब बिक्री भी होती। इसे रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें