फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने वाले को देंगे अपना वोट

Wed, 27 Mar 2019 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा नेहा शर्मा, नोएडा
विज्ञापन
Voter
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मोटी फीस देना अभिभावकों के लिए मुश्किल हो गया है। जब से नए सत्र की फीस स्लिप अभिभावकों को मिली है, उनकी नींद उड़ गई है। स्कूल कई तरह के शुल्क लगाकर अभिभावकों की जेब काट रहे हैं। इसको लेकर अभिभावक बड़े स्तर पर विरोध तक कर चुके हैं, लेकिन उनको राहत नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि फीस रेग्युलेटरी एक्ट लागू होने के बाद भी स्कूलों की मनमानी नहीं रुक रही है। बढ़ी फीस को समायोजित तक नहीं किया गया है। लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे। अभिभावकों ने कहा जो जिसके एजेंडे में फीस का मुद्दा प्रमुखता से होगा और जो स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाएगा, सिर्फ उसी को अपना वोट देंगे। इस मामले में अभिभावक संघ हर प्रत्याशी से मिलकर अपनी बात रखेगा। 

फीस के मामले में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। जब दाखिला कराया था तो फीस इतनी नहीं थी। नियम के मुताबिक फीस बढ़ाई जाए तो अभिभावकों को दिक्कत नहीं होगी, लेकिन स्कूलों को हर साल कई गुना फीस बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

- यतेंद्र कसाना, अध्यक्ष ऑल नोएडा पैरंट्स एसोसिएशन 

बड़े स्तर पर मीटिंग हो रही है। इसमें अभिभावक फीस को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सभी अभिभावक यही बोल रहे हैं कि जिनके एजेंडे में फीस का मुद्दा होगा उन्हीं को वोट देंगे। ये बात सही भी है। हम लोगों के लिए स्कूल की फीस भरना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। 
- मनोज कटारिया, संगठन सचिव, ऑल नोएडा पैरंट्स एसोसिएशन 

फीस का मुद्दा बहुत बड़ा है। ये मुद्दा हमारे मुख्य एजेंडे में शामिल है। हम सरकार में आएंगे तो इसे लेकर कानून जरूर बनाएंगे, ताकि स्कूल मनमानी ना कर सकें। शिक्षा वेलफेयर का काम है, उसका व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए।
- डॉ.अरविंद सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी 

प्रदेश सरकार फीस रेग्युलेटरी एक्ट लेकर आई है। इस मामले में सभी पक्षों से बात कर सख्ती से लागू किया जाएगा। मैं अभिभावकों के साथ हूं। प्रदेश व केंद्र सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा निजी स्कूली की तरह हो।
- डॉ.महेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी 

हम समान शिक्षा पर काम करेंगे। जब प्रदेश मायावती की सरकार रही तो गौतमबुद्ध नगर यूनविर्सिटी से लेकर नोएडा व ग्रेटर नोएडा में 4 इंटर कॉलेज खोले गए थे। हम अभिभावकों की हर समस्या का समाधान जरूर निकालेंगे। 
विज्ञापन

- सतवीर नागर, बसपा-सपा-रालोद प्रत्याशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें