फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा प्रियंका का बयान दर्ज, हॉस्टल में हुए थे चाकू से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी इंस्टीट्यूट के कालेज परिसर में एमटेक की छात्रा पर चाकू से दर्जनों वार करने वाले शख्स को अब तक पुलिस तलाश नहीं सकी है। पुलिस को यह शक है कि एक से ज्यादा लोग भी हमला करने में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिस चाकू से वार किए गए थे उसकी जांच पुलिस ने कर ली है। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि चाकू नया है और उसे वारदात को अंजाम देने के लिए ही खरीदा गया था। प्रियंका से पूछताछ अभी नहीं की गई है।

उसकी जीभ में भी चोट आई है, ऐसे में उसके बयान सोमवार तक दर्ज कर लिए जाएंगे। इधर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में हमलावर के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रियंका का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है

वहीं, लापरवाही बरतने के मामले में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी सिटी का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली प्रियंका जेपी इंस्टीट्यूट में एमटेक फर्स्ट ईयर की सीएस (कंप्यूटर साइंस) की छात्रा है। प्रियंका के पिता पेशे से फोटोग्राफर हैं।

प्रियंका कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती है। रात करीब सवा नौ बजे हॉस्टल के मेस में डिनर करने के बाद वह वॉशरूम गई थी। यहां पहले से कोई शख्स मौजूद था। जैसे ही प्रियंका घुसी, शख्स ने प्रियंका पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल, प्रियंका का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें