फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी के बदले मकान दिए बिना नहीं तोड़ने देंगे किसी की भी झुग्गी

Fri, 11 Sep 2020 06:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा है कि केंद्र सरकार झुग्गियों को तोड़ने की साजिश रच रही है। बीजेपी के लोग झुग्गियों पर नोटिस चस्पा कर रहे है। लाखों झुग्गी वासियों को बेघर करने की बात चल रही है। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झुग्गी के बदले मकान दिए बिना किसी भी झुग्गी को तोड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने वृहस्पतिवार को एक नोटिस की कॉपी दिखाते हुए कहा बीजेपी दिल्ली के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में स्थित झुग्गी झोपड़ी इलाकों में नोटिस चिपका रही है। तुगलकाबाद विधानसभा की झुग्गी झोपड़ियों में चिपकाए नोटिस में लिखी बात की बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लिखा है कि 11 सितंबर 2020 को झुग्गियों को उजाड़ दिया जाएगा। 

इसी तरह दूसरी झुग्गियों में नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा की इस साजिश को नाकाम करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। जरूरत पड़ी तो आम आदमी पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें