फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: चार दिन में ही लापरवाह हुए लोग, भूले सामाजिक दूरी, खाली छोड़ी जाने वाली सीट पर रख रहे तशरीफ

Fri, 11 Sep 2020 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नियम भूल सामाजिक दूरी का नियम तोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो सात सितंबर से पांच महीने बाद दोबारा शुरू हुई है। एक-एक कर खोली गई दिल्ली मेट्रो की लाइनें 12 सितंबर से सुचारू रूप से चलने लगेंगी। इसकी शुरुआत से पहले कई नियम बने जिससे कोरोना के प्रसार को रोकते हुए दिल्ली मेट्रो का सफर निर्बाध जारी रखा जा सके, लेकिन शायद इसमें सफर करने वाले लोग ही ऐसा नहीं चाहते।
विज्ञापन


अभी मेट्रो को चले सिर्फ चार दिन हुए हैं लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन छोड़ दिया है। बहुत से ऐसे लापरवाह लोग हैं जो सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए खाली छोड़ी जाने वाली सीट पर भी बैठ रहे हैं।

आज डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक यूजर ने तस्वीर डाली। इस तस्वीर में दो लोग बिल्कुल अगल-बगल बैठे देखे जा सकते हैं। इनमें लड़का तो उस स्टीकर लगी सीट पर बैठा है जिसपर किसी को नहीं बैठना है। दरअसल डीएमआरसी ने सामाजिक दूरी मेंटेन करने के लिए एक-एक सीट छोड़कर पीला स्टीकर लगाया है। 
विज्ञापन


नियम है कि उस स्टीकर लगी सीट पर किसी को नहीं बैठना है ताकि लोगों के बीच उचित दूरी रखी जा सके। लेकिन इस तस्वीर में दिख रही नियमों की अनदेखी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे बहुत से लोग होंगे जो नियमों का पालन नहीं कर रहे होंगे।

उस यूजर के ट्वीट पर डीएमआरसी ने रिप्लाई भी किया है और कोच नंबर बताने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो इसका ध्यान रखा जा सके। यह फोटो यात्री ने रेड लाइन पर मेट्रो का सफर करते वक्त खींची थी और ट्विटर पर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें