फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी किट पर लगी पाबंदी हटेगी, एक-दो दिन में आएगा फैसला

Wed, 29 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट पर पाबंदी के फैसले को दिल्ली सरकार वापस लेने की तैयारी में है। यह उन पेट्रोल वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है जो कि सीएनजी लगाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि अगले एक-दो दिन में इस पर फैसला ले लिया जाएगा। दिल्ली में 20 जून से सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट पर पाबंदी लगी है। दिल्ली परिवहन विभाग ने बीते सप्ताह पुराने कार में सीएनजी किट लगवाने पर रोक लगा दी थी।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली रही थी कि कुछ कंपनियां बगैर मान्यता प्राप्त सीएनजी किट वाहनों में लगा रही थीं। फिलहाल यह शिकायतें दिल्ली पुलिस के पास हैं। वह इस मामले की जांच कर रही है, जिसके चलते पाबंदी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विभाग ने सीएनजी किट के रेट्रोफिटमेंट पर रोक लगा दी थी

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
सम विषम के दौरान इस तरह की किट लगाए जाने के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह अब शुरू हुआ है। यह खेल लंबे समय से चल रहा था, हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि परिवहन विभाग ने 20 जून को जारी आदेश में किसी भी तरह के सीएनजी किट के रेट्रोफिटमेंट पर रोक लगा दी थी।

सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालयों को ऐसे किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन करने पर रोक के लिए कहा गया था, अब जल्द ही कार्यालयों में दोबारा से पंजीकरण करने के लिए आदेश जारी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें