फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में लागू होगी नई हाउस टैक्स नीति

Thu, 16 Oct 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में नगर निगम की नई हाउस टैक्स नीति लागू की जाएगी। एक दशक पुरानी टैक्स नीति से निगम के साथ ही शहर के लोगों का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


नई नीति लागू हो जाने से जहां लोगों को टैक्स कम देना होगा, वहीं पर निगम को भी ज्यादा धनराशि मिल सकेगी। नगर आयुक्त ने नई नीति लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

नगर निगम की हाउस टैक्स नीति एक दशक पुरानी है। इसमें टैक्स प्रक्रिया उलझी हुई है। ऐसे में एक ओर जहां लोगों को टैक्स देने में परेशानी होती है, वहीं निगम को टैक्स की पूरी धनराशि नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों पर तो टैक्स की ज्यादा मार पड़ती है। गाजियाबाद नगर निगम अभी तक पुरानी टैक्स नीति पर ही काम कर रहा है। नगर आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि नई नीति लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इसका सबसे ज्यादा फायदा औद्योगिक क्षेत्र को होगा। इससे जहां लोगों को टैक्स देने में राहत मिलेगी, वहीं पर निगम की आय भी बढ़ेगी। हाउस टैक्स का ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर के सभी मकानों, दुकानों, कारखानों का क्षेत्रफल, अनुमानित कीमत और टैक्स पोर्टल पर दिखाई देगा, सभी संस्थानोें, प्रतिष्ठानों और आवासों के टैक्स जमा करने का विवरण भी ऑनलाइन दिया जाएगा। इसके साथ ही टैक्स की धनराशि निर्धारित करने की प्रक्रिया पोर्टल पर देखी जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें