दिल्ली चिड़ियाघर में आज से वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दो अक्टूबर से लेकर आगामी आठ अक्टूबर के बीच चलेगा। आयोजन के दौरान ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें स्कूल से लेकर कॉलेज तक के छात्र विभिन्न श्रेणियों में अपनी कला का हुनर दिखा सकते हैं।
इसके लिए चिड़ियाघर द्वारा विषयों का भी चयन किया गया है। इसमें वन्यजीवों का संरक्षण, चिड़ियाघर का पहला अनुभव, हाथी और उनकी आदतें और जंगल सहित कई अन्य विषय शामिल किए गए हैं। इसके लिए छात्र चिड़ियाघर की ईमेल आईडी nzpnewdelhi@gmail.com पर अपनी कृतियों को बनाकर भेज सकते हैं।