फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूडो में जीती पत्नी, अब तीन दिन बर्तन साफ करेंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

Thu, 07 May 2020 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लूडो खेलते पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति को पत्नी से शर्त के साथ लूडो खेलना भारी पड़ गया। पत्नी लूडो की विजेता बनी और शर्त भी जीत ली। वहीं, अपने पति को तीन दिन तक बर्तन साफ करने की सजा दे दी।

विज्ञापन


अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुबह और शाम रसोई में बर्तन साफ कर रहे हैं। यह मामला ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 5 एवेन्यू का है। वहीं, पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में भी पत्नी से शर्त हारने के बाद पति को रात का खाना बनाना पड़ा। जबकि, एक पत्नी ने पति से रस मलाई बनवाई।

नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर परिवार के साथ गौड़ सिटी वन के 5 एवेन्यू में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों घर पर मोबाइल में लूडो खेल रहे थे। तभी पत्नी ने पति से शर्त रखी कि अगर वह जीती तो अगले तीन दिन तक उन्हें बर्तन साफ करने होंगे। वहीं, पति ने विशेष खाना बनाने की शर्त रखी। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक गेम चला। इसमें पत्नी ने बाजी मार ली।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि शर्त के मुताबिक मैं रसोई में बर्तन साफ कर रहा हूं। मंगलवार शाम बर्तन साफ करने का काम शुरू किया है। बुधवार को भी बर्तन साफ करे। बृहस्पतिवार को भी मुझे ही काम करना होगा। पत्नी का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान फ्लैट के अंदर समय नहीं बीतता। मोबाइल पर लूडो खेलकर भी समय बीता रहे हैं। इसी दौरान इस तरह की शर्त लगाने का विचार आया। 

विज्ञापन

विकास को बनानी पड़ी रसमलाई, हेमंत को खाना

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में भी पति-पत्नी शर्त लगाकर लूडो खेल रहे हैं। विकास कुमार और उनकी पत्नी अमिता सक्सेना ने भी शर्त लगाकर छह मैच की सीरीज खेली। इसमें अमिता ने 4-2 से जीत दर्ज की।

शर्त के मुताबिक विकास को रसमलाई बनानी थी। विकास ने बाजार से सामान लाकर रसमलाई बनाकर शर्त पूरी की। वहीं, इसी सोसाइटी में रहने वाले हेमंत मिश्रा को उनकी पत्नी शिप्रा ने लूडो में 4-0 से हराया।

यहां पत्नी ने शर्त रखी थी कि अगर वह जीती तो हेमंत को एक समय का खाना बनाना होगा। हारने के बाद हेमंत को रात का खाना बनाना पड़ा। एक युवक ने लूडो में हारने पर पार्टी देने की शर्त रखी थी। अब लॉकडाउन के बाद वह दोस्तों को पार्टी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें