फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों के बाहर लगी लाइन तो ऑनलाइन बिक्री के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में डाली याचिका

Thu, 07 May 2020 02:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद खुली शराब की दुकान पर भीड़ - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर आप सरकार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


इसमें दलील दी गई है कि राजधानी में इस सप्ताह शराब की बिक्री शुरू होने के बाद से लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये शराब की दुकानों के बाहर कतार लगायी है, जिससे इस संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

याचिका में एक विकल्प के तौर पर शराब की दुकानों में टोकन व्यवस्था शुरू करने का आग्रह भी किया गया है जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इस याचिका पर 11 मई को सुनवाई की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता सजग निझावन ने मीडिया में आई कई खबरों का जिक्र किया कि चार मई को शराब की दुकानें खुलने के बाद से वहां भीड़ उमड़ रही है और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा रहा तथा इससे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में मुश्किल आ रही है।

इसमें आरोप लगाया गया है कि आप सरकार 47 दिनों बाद खुली शराब की करीब 150 दुकानों और उसके आसपास बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने में नाकाम रही है।

वकील सिमरन कोहली और अभिषेक भगत के जरिए दायर याचिका में दिल्ली सरकार और उसके आबकारी विभाग को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर शराब की दुकानों के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने तथा सामाजिक दूरी के नियम का कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए फौरन कदम उठाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें