फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नहीं दिया तलाक तो पत्नी ने फोड़ी आंख

Thu, 23 Mar 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पत्नी ने पत‌ि की आंख फोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में पत्नी से घरेलू विवाद में एक टेलर के आंख में गंभीर चोट लग गई। घायल टेलर ने पत्नी पर तलाक नहीं देने पर आंख फोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


घायल का दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। तुगलपुर गांव निवासी टेलर है। उसके पांच बच्चे हैं। ताहिर और उसकी पत्नी में अक्सर विवाद होता है।
  ताहिर का आरोप है कि उसकी पत्नी तलाक की मांग कर रही है लेकिन वह तलाक नहीं देना चाहता। उसने पत्नी के भाई पर भी अक्सर धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एम्स में चल रहा इलाज

- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात एक बार फिर ताहिर और उसकी पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान ताहिर से उसकी पत्नी ने तलाक मांगा। ताहिर के मना करने पर महिला ने उसकी आंखों पर उंगली चुभो दिया। ताहिर की आंख का एम्स में उपचार चल रहा है।

विवाद में आंख में लगी उंगली
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद में पति नेे पत्नी से मारपीट की। विरोध करने पर महिला की उंगली का नाखून पति की आंख में लग गया। शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें