संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पालम इलाके में कथित प्रेम संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी के सीने में खंजर घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला की पहचान 30 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वारदात रविवार शाम पालम द्वारका सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी में हुई। आरोपी प्रदीप ढोल की दुकान चलाता है। इसी दुकान पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने सोनिया पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस जांच के मुताबिक, प्रदीप का किसी अन्य युवती से कथित रूप से प्रेम संबंध था। सोनिया इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। रविवार शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने कथित तौर पर खंजर निकालकर सोनिया के सीने में वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनिया और प्रदीप की करीब आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके पांच और छह वर्ष के दो बेटे हैं।