फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बचाने आया बेटा भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालड़ा कॉलोनी में हुई घटना, गंभीर हालत में दोनों दिल्ली रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर थाना क्षेत्र की कालड़ा कॉलोनी में घरेलू विवाद ने सोमवार तड़के गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। मां को बचाने के प्रयास में बेटा भी झुलस गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कालड़ा कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय ममता का अपने पति अनिल से घर के खर्च और अन्य बातों को लेकर विवाद चल रहा था। ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति होटल चलता है। रविवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद अनिल ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे अनिल ने फिर से विवाद किया और ममता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका 19 वर्षीय बेटा अंश उसे बचाने पहुंचा, इस दौरान उसके हाथ भी झुलस गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें