शंकर विहार इलाके में रहने वाले एक इंजीनियर की पत्नी की सोमवार की रात हत्या कर दी गई। इंजीनियर का कहना है कि दो बदमाश घर में घुसे और लूट का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला।
इंजीनियर की मासूम बेटी ने पुलिस को बयान दिया कि मम्मी के हाथ की नस पापा ने काटी है। पुलिस ने इंजीनियर को हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है इंजीनियर ने हत्या कर लूट का ड्रामा रचा।
नालंदा, बिहार के रहने वाले समी उर्फ सज्जाद ने 2008 में वहीं की रहने वाली 26 वर्षीय अनामिका सिन्हा से लव मैरिज की थी। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर समी अपनी पत्नी के साथ शंकर बिहार इलाके में रहने लगा।
पुलिस का कहना है कि रात करीब सात बजे समी ने पुलिस को फोन किया कि वह ड्यूटी से घर लौटा तो पत्नी की लाश मिली। खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। समी ने पुलिस को बताया कि घर में बदमाश घुसे थे, विरोध करने पर उसे मार डाला।
हत्या के समय घर में समी की दो बेटियां पांच वर्षीय राबिया और तीन वर्षीय मीदा मौजूद थीं। पुलिस ने राबिया को अकेले में ले जाकर उससे बात की तो उसने बयान दिया कि पापा मम्मी का झगड़ा हुआ।
इसके बाद पापा ने चाकू से मम्मी के हाथ की नस काट दी। मासूम के बयान के बाद पुलिस ने इंजीनियर को हिरासत में ले लिया। एसएचओ का कहना है कि छोटी बच्ची ने बयान दिया है।