फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर साली के नाम से किया अंतिम संस्कार

Sun, 28 Sep 2014 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने पत्नी की हत्या के बाद उसका फर्जी नाम पता लगाकर अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के परिजन पिछले चार माह से मामला दर्ज कराने के लिए बिहार से लेकर नोएडा तक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी रामदर्शन राय ने 2012 में अपनी बेटी रेखा की शादी इसी जिले के रहने वाले उमेश यादव से की थी। पति सेक्टर-9 की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर हैं। इसी ट्रांसपोर्ट एजेंसी में रामदर्शन का बड़ा दामाद उमेश यादव भी ड्राइवर है। मई में पति-पत्नी दोनों नोएडा के सेक्टर-9 में ही रहने लगे।

रेखा के भाई मकसूदन ने आरोप लगाया कि नोएडा के घर में 21 मई 2014 को उमेश ने रेखा की करंट लगाकर हत्या कर दी। उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गाजीपुर दिल्ली में उसका अलग-नाम पता लिखाकर उसी रात अंतिम संस्कार कर दिया। उसने यहां रेखा का नाम बदलकर ललिता देवी लिखाया जो उसकी बड़ी बहन का नाम है।
विज्ञापन


वहीं, अपना पता भी सेक्टर-9 में अलग लिखवाया। यहां रहने वाले मुकेश को साली की मौत की जानकरी बाद में चली। उमेश के घर जाकर जानकारी लेने पर उमेश ने मुकेश को मारपीट कर घर में बंद कर दिया।

जानकारी मिलने पर परिजनों ने बिहार के समस्तीपुर में मामले की शिकायत दी, लेकिन एक महीने से अधिक समय पर पुलिस उन्हें टरकाती रही। इसके बाद उन्हें नोएडा जाने केलिए बोला गया। यहां थाना सेक्टर-20 पुलिस में भी पिता-पुत्र कई चक्कर काट चुके हैं लेकिन मामला दर्ज नहीं कराया गया है। शुक्रवार को भी मकसूदन थाने में बैठा रहा लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें