फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का ये मास्टरमाइंड पत्नी के साथ मिलकर चलाता था सेक्स रैकेट और बना डाली 246 करोड़ की प्रॉपर्टी

Tue, 21 Feb 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के जीबी रोड पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जो पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है उसके अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी ने 246 करोड़ की 18 प्रॉपर्टी बना ली थी। 
विज्ञापन


जीबी रोड पर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया। पुलिस की ओर से दाखिल 3895 पेज के आरोपपत्र में बताया गया है कि मुख्य आरोपी आफाक हुसैन व उसकी पत्नी सायरा बानों ने अपनी काली कमाई से कुल 246 करोड़ रुपये की 18 प्रॉपर्टी बना ली।

मामले की छानबीन जारी है। इसमें कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां बाकी हैं। पुलिस के मुताबिक  मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव तस्करी के इस मामले में जोड़ी गई मकोका की धाराएं

demo pic - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी मानव तस्करी के मामले ऐसा पहली बार हुआ था कि इसमें मकोका की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। मामले में एफआईआर दर्ज करने के छह माह के भीतर ही पुलिस ने केस की छानबीन कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। 

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले की छानबीन जारी है, कुछ और लोगों के अलावा प्रॉपर्टी की भी पहचान की जानी है। वहीं पुलिस जल्द ही मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) दाखिल करेगी। 

बता दें कि अगस्त माह में अपराध शाखा ने जीबी रोड पर चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर आफाक हुसैन व उसकी पत्नी सायरा बानो को गिरफ्तार किया था। बाद में उसके सहयोगी रमेश पांडेय, वासुदेव पांडेय, पूजा, शमशाद, शीला, मुमताज और सरफराज उर्फ बिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें