बुलंदशहर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी में उन्होंने कुछ रुपये उधार लिए थे। उधार के रुपये पटाने को लेकर ही दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।
घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी 40 वर्षीय शाहबीन और उनके पति कफील के बीच शनिवार को झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी में उन्होंने कुछ रुपये उधार लिए थे। उधार के रुपये निपटाने को लेकर ही दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को दोनों के बीच एक बार फिर से विवाद हुआ, जिस पर आरोपी कफील ने धारदार हथियार से वारकर शाहबीन की हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।