फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर की हत्या, पड़ोसी को फोन कर कहा फोन नहीं उठा रही है पत्नी 

Tue, 26 Mar 2019 11:08 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

नई दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। पुलिस की जांच को भटकाने के लिए उसने पड़ोसी महिला को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी फोन नहीं उठा रही है। पड़ोसी महिला के जरिये पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जांच में यह बात सामने आई कि जिस दौरान विवाहिता सविता की हत्या की गई उस दौरान उसका पति घर में मौजूद था। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सविता अपने पति विक्की और गोद ली गई एक बेटी के साथ स्वरूप नगर में रहती थी। सविता का विक्की से दूसरी शादी हुई थी। सोमवार रात सविता की पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने सविता की हत्या किए जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि विक्की ने उसे फोन कर बताया कि सविता फोन नहीं उठा रही है। वह उसके घर पर आई तो हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि सविता का अपने पति से अकसर झगड़ा होता था। पति सविता से परेशान रहता था। 

पुलिस ने विक्की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं था। पुलिस ने उसके फोन के लोकेशन को खंगाला तो पता चला कि घटना के समय वह घर पर ही था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत मेें लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपने भाई की बेटी को गोद लिया था। जिसे सविता खाना नहीं देती थी और उसके साथ मारपीट करती थी। इसके अलावा सविता ने कमेटी डाल रखी थी। रुपये मांगने वाले अकसर विक्की को तंग करते थे, जिसकी वजह से वह सविता से परेशान था और अकसर उनके बीच झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें