बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ भागकर कहीं और रहने की चाहत में रविवार रात पति सोनू उर्फ झंडू (24) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी आरती ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरती ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सागर उर्फ बलवा (26) से अवैध रिश्ते हैं।