फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Jul 2025 12:58 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार डंपर में स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला की मौत हो। वहीं, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति का सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की मौत और पति घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसरख कोतवाली क्षेत्र में ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 में एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दंपती किसी कार्य से निकले थे। वह गौर सिटी-2 के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहे महिला के पति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद से ही मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्रतीत हो रहा है। चालक से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना के कारणों की पुष्टि हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें