बता दें कि पलवल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट नरेश धनखड़ (45) ने तीन घंटे में 6 लोगों का मर्डर कर दिया। नरेश ने सभी के सिर में रॉड मारी, जिससे उनकी मौत हो गई।
पता चला है कि नरेश का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। वह अपने मायके में रहती थी। सोमवार रात वह आदर्श नगर में पत्नी से मिलने ससुराल गया था। दरवाजा नहीं खुला तो वह गाली-गलौच करते हुए निकल गया।
इसके बाद सड़क पर जो भी दिखा, उसके सिर पर रॉड दे मारी। इसके बाद नरेश को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके चलते पुलिस ने मरीज को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया था।