फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 20 Jun 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी ने दी जान
- 32 वर्षीय महिला ने शनिवार को खाया था जहरीला पदार्थ, जीटीबी अस्पताल में तोड़ा दम      
- पुलिस को मृतका के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पति से पूछताछ जारी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में पति के देवरानी से अवैध संबंध का पता चलने पर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त बदायूं (उप्र) निवासी सीमा देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सीमा का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

सीमा के भाई के आरोपों की हर्ष विहार पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सीमा अपने पति हरि सिंह के साथ मंडोली एक्सटेंशन मेें रहती थी। दोनों की शादी को 15 साल बीतने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन


सीमा निजी कंपनी में कार्यरत थी, वहीं पति कपड़े की दुकान चलाता है। हरि सिंह भी बदायूं का ही रहने वाला है। कुछ समय पूर्व हरि के छोटे भाई की बदायूं में हत्या हो गई थी। उसकी पत्नी सपना (बदला हुआ नाम) वहीं रहती है।
विज्ञापन

दो बार पति को देवरानी के साथ देखा

सीमा के भाई सोनू ने बताया कि 12 जून को हरि सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में सपना के साथ गांव के अन्य लोग भी दिल्ली आए थे। अगले दिन सभी मेहमान लौट गए, लेकिन सपना रुक गई।

14 जून को उसकी बहन ने अपने पति को सपना के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। इसके बाद 17 जून की सुबह के समय दोबारा सीमा ने हरि को सपना से बात करते देख लिया था।

इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान रविवार को सीमा ने दम तोड़ दिया। सोनू ने अपने जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें