फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'DJ वाले बाबू' हैं बड़े चटपटे, यहां की चाट और आलू टिक्की पर छिड़कते हैं जान!

Tue, 08 May 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
badshah
'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह यूं तो देशभर में कांसर्ट्स के लिए जाते रहते हैं लेकिन उनका मन एनसीआर में ही लगा रहता है। हालही में बादशाह अपने एक इवेंट 'तारीफां' रके लिए नोएडा आए थे। उन्होंने अपने बारे में कई बातें बताईं।
विज्ञापन

2 of 10
badshah
दिल्लीवाले होने के कारण उनका अदांज निडर है। बादशाह बताते हैं कि वह बड़े चटपटे हैं! उनको नोएडा के अट्टा मार्केट की चाट काफी पसंद है।
विज्ञापन

3 of 10
badshah
बादशाह का कहना है कि वह फूडी हैं। उनके दिल में चाट के लिए खास जगह है। बादशाह कहते हैं,'नोएडा का वाइब मुझे बेहद पसंद है। इसका जो एनसीआर का स्टेटस है वो इसकी ऊर्जा और प्रगति के कारण है। मैंने वहां का खाना चखा है, खासतौर पर मुझे अट्टा मार्केट का स्ट्रीट फूड काफी पसंद है। वैसे तो चाट को बेहद पसंद करता हूं लेकिन मुझे अट्टा मार्केट की आलू टिक्की और दही भल्ले भी उतने ही पसंद है। मै बहुत चटपटा हूं।'

4 of 10
badshah
हालांकि बादशाह को दिल्ली के बारे में सबकुछ पसंद है सिवाए एक चीज के- वहां का ट्राफिक। बादशाह को दिल्ली का ट्राफिक नहीं पसंद। बादशाह कहते हैं- दिल्ली में पार्किंग के लिए जगह ढूंढना मुश्किल होता है और यहां का ट्राफिक तो बहुत ही बेकार है। नोएडा भी धीरे-धीरे दिल्ली की तरह बन रहा है। हालांकि नोएडा का एक्सप्रेसवे साफ सुथरी हवा के लिए अच्छा है। मैं चाहता हूं नोएडा दिल्ली की तरह क्लास्ट्रोफोबिक ना बन जाए।
विज्ञापन

5 of 10
badshah
बादशाह कहते हैं- नोएडा में बने शॉपिंग सेंटर लाजवाब हैं। यहां के एम्यूजमेंट पार्क और भी फैमिली के साथ समय बिताने लायक जगहों की तो बात ही अलग है। नोएडा पिछले पांच सालों के तुलना में काफी सुरक्षित शहर बन चुका है। मुझे लगता है कि किसी भी शहर की प्रगति के लिए उसका सुरक्षित होना जरूरी है। अगर आपका शहर सुरक्षित है तो वो प्रगति कर रह है।
विज्ञापन

6 of 10
badshah
पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में जन्मे बादशाह को लगता है कि दिल्लीवाले अपने काम बड़े ही ध्यान से करते हैं। बादशाह कहते हैं- पश्चिम दिल्ली पंजाबियों का इलाका है। दिल्ली के हर हिस्से का अलग ही कल्चर है, लेकिन यहां के लोगों की एक जैसी खासियत है, वह सब बेहद वर्क ओरिएंटेड हैं। यह चीज नोएडा के लोगों में भी है। और यही वो चीज है जो मुझे एनसीआर में सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन

7 of 10
badshah
बादशाह का कहना है कि दिल्ली के लोग निडर होते हैं और उनमें भी वही बात है। बादशाह का कहना है- मुझे दिल्ली के बारे में सबकुछ पसंद है, दिल्ली तो घर है। यहां का खाना, लोगों का एटिट्यूड - सब अलग ही है। मेरे अंदर भी यहां के लोगों की तरह निडर अभिवृत्ति है और इस चीज ने मेरे करियर में आगे बढ़ने में काफू मदद की है।

8 of 10
badshah
बादशाह ने आगे कहा- दिल्ली मेगा मेट्रोपॉलिटन सिटी है लेकिन यहां की हर जगह की अलग ही वाइब है। अगर आप पुरानी दिल्ली जाएंगे तो आपको लगेगा कि आप एक अलग दुनिया में आ गए हैं। लोगों का व्यवहार और वहां का खाना तो दुनिया से ही परे है। दिल्ली मेरे लिए देर रात की जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली में खाने की ट्रिप है।

9 of 10
badshah
वर्ष 2010 में बादशाह ने दिल्ली पर एक गाना बनाया था जिसका नाम है - दिल्ली के दीवाने। बादशाह कहते हैं कि वह जल्द ही दिल्ली पर एक और गाना बनाने वाले हैं। बादशाह का कहना है- मुझे उम्मीद है कि मुझे दिल्ली पर एक और गाना बनाने का मौका मिलेगा और मुझे लगता है कि मैं ये काम बाकी किसी से भी ज्यादा अच्छा कर पाउंगा।
विज्ञापन

10 of 10
badshah
दिल्ली के फैशन ट्रेंड के बारे में बात करते हुए बादशाह ने कहा- फैशन की बात करें तो दिल्ली इसमें बाकी किसी शहर से सबसे आगे है। हम ट्रेंड सेट करते हैं। यहां हर कल्चर का मिस्चर मिल जाएगा। हमारे यहां दुनिया के हर देश के लोग आते हैं और हमारे देश के हर राज्य से भी लोग आते हैं तो हम उनमें से सबसे अच्छा फैशन उठाते हैं और अपना बना लेते हैं। अब तो समय बदल गया है, अब लड़कियां नहीं बल्कि लड़के शीशे के सामने ज्यादा समय बिताते हैं। वह अपनी स्किन, बाल का ख्याल रखते हैं। यह अद्भुत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें