फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के निकाह में पहुंची पत्नी, बारातियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा के एक मोहल्ले में निकाह से कुछ देर पहले पहुंची दिल्ली की युवती ने खुद को दूल्हे की पत्नी होने का दावा कर हंगामा दिया। युवती की कहानी सुनकर घर वाले भड़क गए।
विज्ञापन


दरवाजे बंद कर बारातियों को बंधक बना लिया। इससे महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

इसके बाद लड़के पक्ष के लोग बिना निकाह ही लौट गए। मामला चर्चा का विषय बना है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का दिल्ली के लोनी निवासी युवक से रिश्ता तय हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार रात निकाह होना था। लड़के के परिजन और रिश्तेदार शाम आठ बजे लड़की के घर पहुंच गए थे। निकाह की तैयारी चल रही थी तभी रात करीब दस बजे दिल्ली निवासी एक युवती वहां पहुंच गई और लड़के की पत्नी होने का दावा किया।
विज्ञापन

बारातियों को बनाया गया बंधक

यह सुनकर लड़की पक्ष के लोग सन्न रह गए। लड़के और उसके परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, मगर लड़की के पक्ष के लोग भड़क गए। इधर, कुछ देर में ही 12 युवकों ने मिलकर घर के दरवाजे बंद कर बारातियों को बंधक बना लिया। इस पर महिलाओं में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बिना निकाह ही बारात लौट गई।

वहीं अमरोहा प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक मामले की जानकारी है। पुलिस भेजी गई थी। लेकिन तब तक मामला निपट गया था। दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें