फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी ने प्रेमी संग संतरा पर चाकू से 5 बार किया जानलेवा हमला, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल युवक का आरएमएल मेें चल रहा उपचार, बयान देने की स्थिति में नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पटेल नगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से पीड़ित पर 5 बार वार किए। उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए झूठी कहानी रची थी, मगर पुलिस ने दो दिन में ही उनकी साजिश से पर्दा उठा दिया। अब पटेल नगर थाना पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की पहचान सुमन संतरा (25) के तौर पर हुई है। आरोपियों की पहचान पत्नी लक्ष्मी और उसके बॉयफ्रेंड करण झा (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आरएमएल में उन्हें घायल रैगरपुरा का रहने वाला निवासी संतरा उर्फ श्याम मिला और उसके शरीर पर चाकू के पांच निशान थे।
पुलिस ने बताया कि वह बेहोश था और बयान देने लायक नहीं था। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पीड़ित की पत्नी 24 साल की लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसका पति खाना खरीदने के लिए बाहर गया था, तभी बाहर पार्क में कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस को शक हुआ तो सीसीटीवी की जांच शुरू हुई तो मामले की सही जानकारी मिली। आखिरकार पूछताछ के बाद लक्ष्मी ने हमले की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि प्रेमी करण के साथ मिलकर उसने उस पर हमला। आठ महीने ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके पहले से वह करण के साथ प्रेम संबंध में थी। साजिश के तहत उसने कथित तौर पर करण को बलजीत नगर में अपने घर बुलाया। जहां उसने भागने से पहले संतरा पर चाकू से कई बार वार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। संतरा आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे अभी तक बयान दर्ज करने के लिए अनफिट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें