फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जाकिर हुसैन को समर्पित उत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उस्ताद जाकिर हुसैन द वे फॉरवर्ड में दिखेगा विश्वप्रसिद्ध तबला वादक का योगदान
विज्ञापन

नई दिल्ली। विश्वप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की स्मृति को समर्पित 'उस्ताद जाकिर हुसैन द वे फॉरवर्ड' आज से शुरू होगा। किरण नाडर म्यूजियम ऑफ आर्ट (केएनएमए) की ओर से सुंदर नर्सरी में इसका आयोजन शाम 5 बजे से होगा। तीन दिवसीय उत्सव संगीत, संवाद, फिल्म और फोटोग्राफी के माध्यम से जाकिर हुसैन के बहुआयामी योगदान को सामने लाएगा।
विज्ञापन



पहले दिन ताल वंदना की प्रस्तुति
पहले दिन श्रद्धांजलि सभा के साथ दयानिता सिंह की वार्ता और पंडित योगेश सामसी की तरफ से क्यूरेटेड ताल वंदना की प्रस्तुति होगी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म स्क्रीनिंग के साथ मुजीब दादरकर की परिचर्चा और साज शीर्षक संगीत प्रस्तुति दर्शकों को आकर्षित करेगी। तीसरे दिन द स्पीकिंग हैंड फिल्म की स्क्रीनिंग और प्रश्नोत्तर सत्र के बाद अनंत आर. कृष्णन की तरफ से क्यूरेटेड मेलो रिदम्स कार्यक्रम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें